’“यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 29 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय ’“यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में शामिल युवा नवोन्मेशी विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी अवलोकन करेंगे। इस केंद्र के माध्यम से नवाचारकर्ताओं एवं स्टार्टअप्स को तकनीकी सुविधाएं और इन्क्यूबेशन सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।