राजनीति

युवा कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगार दिवस, मार्कशीट लेकर युवाओं ने मांगा रोजगार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
युवा कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगार दिवस, मार्कशीट लेकर युवाओं ने मांगा रोजगार

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भोपाल युवा कांग्रेस ने गुरुवार को बेरोजगार दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गले में अपनी मार्कशीट टांगकर रोजगार की मांग की और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रोजगार के मुद्दे पर युवाओं की समस्याओं को लगातार उठाया जाना जरूरी है। इसी के तहत प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्शाने के लिए मार्कशीट गले में टांग रखी थी।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित दुबे, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश मोहित सक्सेना, अनिकेत द्विवेदी, पूर्व प्रदेश सचिव फैसल नईम, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गिरी, बसंत मेहर, अमान मिर्जा, करण, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हर्ष प्रसाद हर्षु सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाकर रोजगार की माँग की है। यह विषय युवा बेरोजगारी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार के रोजगार नीतियों पर सार्वजनिक दबाव बढ़ाती है और युवा वर्ग की असंतोष को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि सरकार को रोजगार सृजन पर और अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और समाज में आर्थिक स्थिरता आए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।