राज्य

युवा मतदाताओं के निबंधन के लिए 5 नवंबर को झारखंड के शिक्षण संस्थानों में चलेगा सोशल मीडिया अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
युवा मतदाताओं के निबंधन के लिए 5 नवंबर को झारखंड के शिक्षण संस्थानों में चलेगा सोशल मीडिया अभियान

युवा मतदाताओं के निबंधन के लिए 5 नवंबर को झारखंड के शिक्षण संस्थानों में चलेगा सोशल मीडिया अभियान, ECINET ऐप डाउनलोड कर उसका स्क्रीनशॉट, मतदाता जागरूकता से जुड़ी सेल्फी और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #DownloadECINet हैशटैग के साथ साझा करने की अपील।

Short Headline: युवा मतदाताओं के निबंधन के लिए 5 नवंबर को झारखंड के शिक्षण संस्थानों में चलेगा सोशल मीडिया अभियान

03 नवंबर, रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र युवा मतदाताओं का निबंधन सुनिश्चित करने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

बैठक में उन्होंने सभी संस्थानों में 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अभियान के तहत विद्यार्थी अपने मोबाइल में ECINET ऐप डाउनलोड कर उसका स्क्रीनशॉट, मतदाता जागरूकता से जुड़ी सेल्फी और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #DownloadECINet हैशटैग के साथ साझा करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र भारतीय नागरिक युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने और जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र जमा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।