युवक की पिटाई, 45 दिन बाद इलाज के दौरान मौत:साहेबगंज में बदमाशों ने लोहे की रॉड से किया था हमला, पैतृक गांव पहुंचा शव
साहेबगंज थाना क्षेत्र में 45 दिन पहले लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल किए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 35 वर्षीय मृतक की पहचान भौजेदार राय के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां 45 दिनों तक उपचार चला।
मृतक भौजेदार राय के परिवार में उनकी 17 वर्षीय बेटी है। पिता की मृत्यु के बाद बेटी और अन्य परिजनों का दुखद स्थिति है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उनके पैतृक गांव बंगरा निजामत पहुंचा। शव पहुंचने पर गांव में शोक का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, भौजेदार राय पर बीस भवारी पुल के पास लोहे की रॉड से हमला किया गया था। हमलावरों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर वहीं छोड़ दिया था। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
📡 स्रोत: NewsData.io