युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो,फिर फंदा लगाया:भाभी को वाट्सएप पर भेजा, बाद में बिजली वायर से लटका मिला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →जयपुर में बिहार के मधुवनी निवासी मोहम्मद नसीरूप ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और उसे वाट्सएप पर अपनी भाभी को भेज दिया। फिर बिजली के वायर से युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शिप्रापथ थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना शिप्रापथ थाना क्षेत्र के मानसरोवर, पटेल मार्ग की 1 अक्टूबर की है।
पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से दिए सुसाइड वीडियो के आधार पर शनिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहम्मद नसीरूप मानसरोवर के पटेल मार्ग पर किराए के मकान में रहकर एक निर्माणाधीन मॉल में फायर सिस्टम फिटिंग का काम करता था। हेड कॉन्स्टेबल गुमान सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:06 बजे उसने सुसाइड वीडियो नोट बनाकर अपनी भाभी पूनियां खातुन को भेजा।
वाट्सएप पर आए वीडियो को देखकर नसीरूप के सुसाइड करने का पता चला। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने तुरंत उसके दोस्त शाहुबद्दीन से कॉन्टैक्ट किया। हालांकि, उसके कमरे पर पहुंचने से पहले नसीरूप सुसाइड कर चुका था। वह कमरे में बिजली वायर से लटका हुआ था। सुसाइड की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर फंदे से शव को नीचे उतारा और पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। सुसाइड वीडियो नोट पुलिस को सौंपा मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद फिरोज राईन ने सुसाइड वीडियो नोट के आधार पर शिप्रापथ थाने में शिकायत दी है। सुसाइड वीडियो नोट में मृतक नसीरूप ने उसकी पत्नी की बहन रिजवाना खातुन और बहनोई मोहम्मद अलाउद्दीन को जिम्मेदार बताया है।
सुसाइड वीडियो नोट में दिखाते हुए नसीरूप कह रहा है कि ये रहा पंखा। दो-दो पंखा है। ये रहा वायर। इस रूम में कोई नहीं है। मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इसका जिम्मेदार होगा मेरा बहनोई। मेरी पत्नी को अलग कर दिया है। पत्नी के बारे में बोलता है- मैं सुहागरात बना लिया हूं, तू टेंशन मत ले। मैं आपके पास सबूत भेज रहा हूं।
ये रहा वायर, ये रहा पंखा। मैं जा रहा हूं फांसी लगाने। मेरा बहनोई-बहन मेरी पत्नी को बुला लिया है। बोलते है इस घर में नहीं रहने देंगे। वह दोनों मेरे से पत्नी की बात नहीं होने देते है। मेरे पास दो बच्चे है। अब मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। ये वीडियो थाने में भेजने जा रहा हूं, सबूत के साथ। ठीक है मैं गले में रस्सी बांध रहा हूं और मैं फांसी लगाने जा रहा हूं।
इसका जिम्मेदार होगा बहनोई और बहन। ठीक है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ------------- ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग:मौत से पहले बनाया सुसाइड वीडियो नोट, माता-पिता और भाई को बताया जिम्मेदार जयपुर में सुसाइड वीडियो नोट बनाकर एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है।
सुसाइड का वीडियो नोट बनाने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वीडियो नोट में युवक ने अपने माता-पिता और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। चौमूं थाना पुलिस की ओर से वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें…)
📡 स्रोत: NewsData.io