अपराध

युवाओं को AI के दौर में रोजगार के लिए तैयार करना देश की प्रमुख प्राथमिकता: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
युवाओं को AI के दौर में रोजगार के लिए तैयार करना देश की प्रमुख प्राथमिकता: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वित्तीय समावेशन को मजबूत करना, बीमा का दायरा बढ़ाना और युवाओं को ए.आई के दौर में रोजगार के लिए तैयार करना, देश की विकास यात्रा के अगले चरण की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

मुंबई में आज एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक हर भारतीय को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना और समाज के सभी वर्गों तक ऋण की सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की बीमा योजनाओं में प्रीमियम की दरें कम रखी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। आर्थिक स्थिति पर वित्त मंत्री ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता, बडा घरेलू बाजार, मध्यम वर्ग की बढ़ती क्रय शक्ति और देशवासियों के प्रयासों से भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र भी अच्छी स्थिति में है। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि ए.आई के कारण रोजगार के स्वरूप में बदलाव आ रहा है। ऐसे में युवाओं को रोजगार के नए अवसरों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देना जरूरी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।