युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां 800 से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 12 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज राजीव कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और बीटेक सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यता रखने वाले ...
📡 स्रोत: NewsData.io