युवाओं को रोजगार! 472 करोड़ से बनेगी T-72 और T-90 टैंकों की रणनीतिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया भूमिपूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में 472 करोड़ रुपये की लागत से T-72 और T-90 टैंकों की ओवरहालिंग सुविधा का भूमिपूजन किया. इससे हर साल 80 अतिरिक्त टैंकों की ओवरहालिंग हो सकेगी.
रक्षा मंत्री ने बताया कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद हैवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी की 150 और व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर की 80 टैंकों की क्षमता मिलाकर हर साल कुल 230 टैंकों की ओवरहालिंग की जा सकेगी. इससे सेना को अपनी जरूरत के मुताबिक समय पर टैंकर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP