युवाओं को साथ लेकर विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे: CM डॉ. यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवाओं को साथ लेकर ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अपने शौर्य के लिए जाना जाता है और बुंदेली बोली में माधुर्य के साथ अपनत्व की मिठास है। मुख्यमंत्री ने रविवार को रविंद्र भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय बुंदेली समागम का शुभारंभ किया।
समागम 6 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। क्षेत्र की संस्कृति, साहित्य और लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूरी तरह बुंदेली बोली में निर्मित फीचर फिल्म ‘बिन्नू की बारात’ के टीजर और मोशन पोस्टर का विमोचन किया।
उन्होंने बुंदेली कलाकारों का सम्मान किया और क्षेत्रीय समाजसेवियों को बुंदेली सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, अभिनेत्री चाहत पांडे सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के 300 से अधिक जेन जी कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
बुंदेली कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी दी।
--- 5 लोअर हेडर
CM डॉ. यादव ने बुंदेली समागम का किया शुभारंभ
बुंदेली बोली में माधुर्य और अपनत्व की मिठास: CM
‘बिन्नू की बारात’ के टीजर और मोशन पोस्टर का विमोचन
बुंदेली कलाकारों और समाजसेवियों का किया सम्मान
300 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स से CM ने किया संवाद