युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स में मिली नई जिम्मेदारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 14, नई दिल्ली: भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 44 वर्षीय युवराज सिंह का किसी लीग में बतौर कोच यह पहला कार्यकाल होगा। वह 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बतौर खिलाड़ी भी नजर आ चुके हैं।दिल्ली की फेंचाइजी ने 2015 में युवराज को रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।
उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। युवराज ने उस सत्र में फ्रेंचाइजी की ओर से सभी 14 मुकाबले खेले थे। अब यह उनकी नई पारी की शुरुआत होगी। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युवराज सिंह के फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की जानकारी दी।