युवती को अश्लील मैसेज भेजता है जिम संचालक:शारीरिक संबंध के लिए प्रेशर बनाता, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया; दरभंगा की युवती का आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित एक जिम संचालक पर 25 वर्षीय युवती ने लगातार फोन और व्हाट्सएप मैसेज कर परेशान करने, जबरन मिलने का दबाव बनाने, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने तथा आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर मिश्रटोला निवासी युवती ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
छह महीने तक जिम जाती थी युवती, यहीं हुई संचालक से पहचान युवती के आवेदन के अनुसार, वह करीब छह महीने तक सैदनगर स्थित फिटनेस-24 जिम में व्यायाम करने जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान जिम संचालक शराफत हुसैन से हुई। युवती का आरोप है कि शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन करीब तीन महीने से जिम संचालक लगातार उसे फोन और मैसेज करने लगा।
आरोप है कि वह युवती पर शॉपिंग करने, रेस्टोरेंट जाने और अकेले मिलने के लिए दबाव बनाता था। इसके अलावा व्यक्तिगत और शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। असहमति जताने के बाद भी जारी रहा फोन और मैसेज युवती ने आवेदन में कहा है कि उसने कई बार स्पष्ट रूप से अपनी असहमति जताई और ऐसे किसी संबंध या मुलाकात में रुचि नहीं होने की बात कही।
इसके बावजूद आरोपित का फोन और मैसेज करना जारी रहा। लगातार संपर्क और दबाव से परेशान होकर युवती ने जिम जाना भी छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद भी रास्ते में उसे परेशान करने और संपर्क करने का प्रयास किया जाता रहा। हिडन कैमरे का दावा कर वीडियो वायरल करने की धमकी युवती ने आवेदन में सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम संचालक उसे धमकी देता है कि उसने जिम के ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगाया था।
उसके अनुसार, संचालक का दावा है कि कैमरे में उसके न्यूड फोटो और वीडियो रिकॉर्ड हैं। युवती का आरोप है कि जिम संचालक कहता है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उक्त फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। इस धमकी के बाद युवती खुद को भय और मानसिक तनाव में महसूस कर रही है। रात 1 से 2 बजे के बीच कॉल करने का आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपित के मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर रात करीब एक से दो बजे के बीच लगातार कॉल किए जाते हैं।
साथ ही, व्हाट्सएप पर बड़ी संख्या में अश्लील मैसेज और पोर्न वीडियो भेजे जाने का भी आरोप लगाया गया है। युवती ने आवेदन के साथ इन मैसेज और अन्य साक्ष्यों की छायाप्रति संलग्न करने की बात कही है। 'फोन नहीं उठाया तो गलत करने' की धमकी का आरोप पीड़िता ने बताया कि आरोपित की लगातार हरकतों से वह काफी मानसिक तनाव और भय में है।
उसका आरोप है कि आरोपित बार-बार धमकी देता है कि यदि उसका फोन नहीं उठाया गया तो वह उसके साथ गलत करेगा। लगातार परेशान किए जाने के बाद युवती अपनी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। उसने आशंका जताई है कि भविष्य में आरोपित उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। इसी वजह से उसने कार्रवाई के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।
आवेदन मिला, जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि युवती का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और कुछ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार, अनुसंधान के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
दरभंगा की यह घटना हमें याद दिलाती है कि हर व्यक्ति का अधिकार है सम्मान और सुरक्षा का। जब किसी की सीमाएँ पार हों, तो कानूनी मार्ग अपनाना सबसे सुरक्षित विकल्प है—साक्ष्य जमा कर पुलिस में शिकायत करें, और समाज से सहारा माँगें। हमें एकजुट होकर ऐसे अपराधों को रोकना चाहिए, न कि उन्हें सहन करना। पीड़ित की हिम्मत और धैर्य प्रशंसनीय है; समाज को चाहिए कि वह उसकी सहायता करे और ऐसे व्यवहार को अस्वीकार करे।