अपराध

युवती बोली-चौथी में पढ़ती थी,तब से पड़ोसी कर रहा दुष्कर्म:वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,दोस्तों से भी कराया रेप; वीडियो वायरल कर रिश्ता भी तुड़वाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
युवती बोली-चौथी में पढ़ती थी,तब से पड़ोसी कर रहा दुष्कर्म:वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,दोस्तों से भी कराया रेप; वीडियो वायरल कर रिश्ता भी तुड़वाया

मुरादाबाद में 20 साल की एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जब वो 12 साल की थी और चौथी कक्षा में पढ़ती थी, तभी से पड़ोसी उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो भी बना लिए और इन्हीं प्राइवेट वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके दो दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ रेप किया।

मामला मझोला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पड़ोसी और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 20 वर्षीय युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब वह कक्षा चार में पढ़ रही थी तो उसके पड़ोस में शुभम सैनी रहता था। उस वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी। एक दिन आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया था।

इसी वीडियो के जरिए आरोपी पीड़िता को इतने सालों तक ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा है कि उसने आरोपी को सबक सिखाने के लिए 2020 में उसके खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन बदनामी के डर से फैमिली ने उसकी शादी कर दी। लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने पीड़िता के पति को भी अश्लील वीडियो भेजकर उसका रिश्ता खत्म कराने की कोशिश की।

पीड़िता के मुताबिक 25 मार्च 2024 की सुबह करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर में मौजूद थी। जबकि उसके माता-पिता बाहर गए थे। इसी दौरान मझोला के रामतलैया निवासी शुभम सैनी, मझोला के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी पंकज और इनका साथी विट्टू सैनी पीड़िता के घर में घुस गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा 23 मार्च 2025 को आरोपी ने पीड़िता को वीडियो डिलीट करने के बहाने बुध बाजार स्थित होटल में बुला लिया।

यहां भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया लेकिन वीडियो डिलीट किए बिना ही भाग गया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद से आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि शुभम सैनी, पंकज और विट्टू सैनी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर एक 20‑वर्षीय युवती के दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले के बारे में है, जिसमें पड़ोसी और उसके दो दोस्तों ने उसे लगातार शोषण किया और वीडियो बनाकर उसे धमकाया। यह विषय है: लैंगिक हिंसा, ब्लैकमेल और ऑनलाइन उत्पीड़न। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज में छिपे लैंगिक अपराधों को उजागर करती है और दिखाती है कि कैसे डिजिटल माध्यम से पीड़ितों को और अधिक हानि पहुँचाई जा सकती है। इसका आम जनता पर असर है: यह लोगों को सतर्क करता है, पीड़ितों के प्रति सहानुभूति बढ़ाता है और कानूनी कार्रवाई तथा सामाजिक जागर

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इस दुखद घटना से यह स्पष्ट होता है कि किसी भी प्रकार के शोषण या धमकी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। पीड़िता को तुरंत कानूनी सहायता लेनी चाहिए, पुलिस और न्यायालय के माध्यम से अपराधियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए। समाज में जागरूकता फैलाना ज़रूरी है: हर किसी को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए और किसी भी दुरुपयोग पर तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए। एकजुट होकर हम ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं और पीड़ितों को न्याय दिला सकते हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।