अपराध

Zimbabwe में करीबा झील नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हुई, बचाव अभियान जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Zimbabwe में करीबा झील नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हुई, बचाव अभियान जारी

जिम्बाब्वे में करीबा झील में पिछले सप्ताह नौका पलटने की घटना के बाद रविवार को और शव बरामद किये गये, जिससे इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नौका मंगलवार को तेज लहरों के बीच पलट गई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 72 थी। जिम्बाब्वे की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद 77 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, नौका में 153 यात्री थे, जबकि इसे केवल 90 लोगों को ले जाने की अनुमति थी। हालांकि, हालिया आधिकारिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नौका में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। पुलिस ने कहा कि लापता बताए गए लोगों को खोजने और उनके शव बरामद करने के लिए तलाशी अभियान अब भी जारी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।